दलीप ट्राफी: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरे दिन का खेल

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2017 - 08:34 AM (IST)

कानपुर: इंडिया रेड और इंडिया ब्ल्यू के बीच दलीप ट्राफी मैच के तीसरे दिन का खेल शुक्रवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। मैदान गीला होने के कारण शाम 7 बजे तीसरे दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया। खेल समाप्त होने के समय इंडिया ब्ल्यू का पहली पारी में स्कोर 3 विकेट पर 232 रन था। 

इंडिया ब्ल्यू ने 3 विकेट पर 216 रन से आगे खेलना शुरु किया था।  इंडिया ब्ल्यू अभी इंडिया रेड के 383 के स्कोर से 151 रन पीछे हैं जबकि उसके 7 विकेट शेष है। तीसरे दिन का खेल समाप्त किए जाने के समय ओपनर हनुमा विहारी 88 और दीपक हुड्डा 37 रन बनाकर क्रीज पर थे।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News