टीम युवा जोश से भरी, आगे भी जीतेगें - मनप्रीत

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 10:45 PM (IST)

जालंधर : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा है कि युवा टीम हर परीक्षा में खरा उतरने की क्षमता रखती है। भरत को पिछले साल का एशिया कप दिलाने वाले मनप्रीत ने कहा बीते कुछ महीने हमारे साथ कई सीनियर साथी नहीं थे। लेकिन इसके बावजूद भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। क्योंकि इसके पीछे हमारे सीनियर साथियों की गाइंडलायंस थी। हमारी नजर अब कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और ओडि़शा में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है। हमारा सबसे पहला लक्ष्य अपनी फिटनेस बनाए रखना है। टीम में कई साथी नए हैं, ऐसे में युवा जोश का भी हमें पूरा फायदा मिलेगा। ऊपर से भारतीय हॉकी गोलकीपर पी श्रीजेस की वापसी से टीम को और मजबूती मिलेगी। हमने बीते कुछ महीने से अच्छी हॉकी खेली है। ऐसे में हमें सफलतांओ की पूरी आशा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News