pics: सानिया ने शाहरुख को हाथों से खिलाया केक

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2016 - 01:49 PM (IST)

हैदराबाद: बालीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान ने टैनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा ‘ऐस अगेन्स्ट ऑड्स’ का विमोचन किया। इस मौके पर शाहरुख के आने से सानिया बेहद खुश दिखीं। उन्होंने किंग खान के साथ जमकर फोटोज खिंचवाए बल्कि अपने हाथों से बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस को केक भी खिलाया। जिसके लिए सानिया ने शाहरुख को अपने हाथों से केक खिलाया।
 
उन्होंने इस अवसर पर पत्रकारों से कहा कि सही में मुझे लगता है कि हम अपनी लड़कियों के प्रति जितना अधिक प्यार दिखाएंगे, अपनी महिलाओं के प्रति जितना प्यार और सम्मान दिखाएंगे, हमें सानिया जैसी कई विश्वस्तरीय उपलब्धियां देखने को मिलेंगी। इस दुनिया में महिलाओं की तुलना में किसी ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की है। 
 
शाहरूख ने कहा कि वह (सानिया) रैकेट की रानी है। सानिया ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है। हम पीटी उषा, मेरीकोम और सानिया मिर्जा जैसे लोगों को याद करते हैं जिनसे प्रेरणा लेकर कई लड़कों और लड़कियों ने खेलों को पेशेवर करियर के तौर पर अपनाया और हमारे देश का मान बढ़ाया।
 
इस अवसर पर सानिया ने कहा कि मैंने केवल इतना किया कि उनसे (शाहरूख) से कहा कि क्या आप मेरी जिंदगी के अहम हिस्से का विमोचन कर सकते हो। मैंने केवल इतना कहा कि वह यहां आ गए। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से मेरा करियर लंबा रहा। कोर्ट के अंदर और बाहर मनोरंजक करियर रहा। मुझे खुशी है कि मैं इसे पेश करने में सफल रही।  इस किताब में सानिया की महिला युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने की यात्रा तथा अपना सपना साकार करने के लिए उन्होंने जिन चुनौतियों का सामना किया उनका वर्णन है।  हार्पर कालिन्स किताब का प्रकाशक है और यह देश के प्रमुख बुकस्टोर पर उपलब्ध है।  
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News