जीत की बधाई देते हुए सहवाग कर बैठे गलती, ज्वाला गुट्टा ने कराया एहसास

Tuesday, Jun 20, 2017 - 02:05 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग अक्सर ही अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते है।  इनके कई ट्वीट काफी मजेदार होते हैं, जिसे पढ़कर सभी फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और कई ट्वीट से विवाद पैदा हो जाता हैं। इस बार सहवाग किदांबी श्रीकांत को जीत की बधाई देते हुए बड़ी गलती कर बैठे। 


सहवाग ने किया ट्वीट
भारत को क्रिकेट में तो हार का सामना करना पड़ा, हालांकि हॉकी और बैडमिंटन में भारत जीत गया। सहवाग ने जीत के लिए पाकिस्तान और भारतीय हॉकी टीम को बधाई देने के साथ किदांबी श्रीकांत को भी विश किया। श्रीकांत इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बने हैं, लेकिन सहवाग ने श्रीकांत को बधाई देते हुए उन्हें पहला भारतीय खिलाड़ी बता दिया। सहवाग ने ट्वीट किया, इंडोनेशिया ओपन जीतना वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बनने के लिए किदांबी श्रीकांत को बधाई। एक किला फतह।


ज्वाला गुट्टा ने पकड़ी गलती
सहवाग की इस गलती का अहसास दिलाने के के लिए भारतीय टेनिस खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने रिप्लाई किया और लिखा कि च्च्पहला इंडोनेशिया जीतने वाली भारतीय सायना नेहवाल थी। किंदाबी श्रीकांत तो इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले पहले पुरूष भारतीय बने हैं।
 

 

Advertising