कोहली कभी नहीं तोड़ पाएंगे धोनी की कप्तानी का ये 'रिकॉर्ड'

Tuesday, Feb 28, 2017 - 03:42 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने करियर की सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। अपनी कप्तानी में चाहें विराट, टीम इंडिया को अलग मुकाम में पहुंचाने के लिए कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक रिकार्ड की कभी बराबरी नहीं कर पाएंगे, यह मौका उनके हाथ से निकल गया है। 

दरअसल, धोनी को टैस्ट क्रिकेट की शुरुआत से लेकर संन्यास लेने तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर एक भी मैच में हार नहीं मिली। 

-धोनी की कप्तानी में 2008-09 की सीरीज में टीम इंडिय़ा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से जीत मिली। इसके बाद साल 2010-11 में भी टीम इंडिया 2-0 के अंतर से सीरीज में विजयी हुई। साल 2012-13 में धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी कप्तानी में घर पर 4-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। जिसमें चेन्नई टैस्ट में धोनी ने दोहरा शतक भी जड़ा और विराट के टैस्ट कप्तानी करियर की बात करें तो पुणे टैस्ट में हारने से पहले विराट की सेना विजय रथ पर सवार थे, उनकी कप्तानी में 19 टैस्ट में से टीम इंडिया को 17 में जीत मिली, जबकि 2 ड्रॉ रहे। बता दें कि धोनी 2008 में टैस्ट क्रिकेट की कप्तानी को अपने हाथ लिया था और 2014 में टैस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया।  

Advertising