भारतीय जूनियर हाकी टीम कांस्य पदक के प्ले आफ में हारी

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2016 - 12:42 PM (IST)

पर्थ: भारतीय जूनियर पुरुष हाकी टीम को आस्ट्रेलिया हाकी लीग के कांस्य पदक के प्ले आफ मैच में एन.एस.डब्ल्यू. वराटाह्स के खिलाफ 1-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

मैच की शुरूआत काफी तेज रही और एन.एस.डब्ल्यू. की तेज मूवमैंट व अच्छी पासिंग से भारतीय टीम जल्द ही बैकफुट पर आ गई। लाकलन शार्प ने छठे मिनट में एन.एस.डब्ल्यू. की ओर से पहला गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में एन.एस.डब्ल्यू. ने टाम क्रेग (16वें मिनट) और लेंडन मोर्ले (23वें मिनट) के गोल की मदद से स्कोर 3-0 किया।

वरुण कुमार को इसके बाद हरा कार्ड दिखाया गया। गुरजांत ने 25वें मिनट में पैनल्टी कार्नर पर गोल दागकर मध्यांतर तक स्कोर 1-3 किया। तीसरे क्वार्टर के अंत में मोर्ले ने पैनल्टी कार्नर पर एक और गोल दागा। अंतिम क्वार्टर के अंतिम मिनट में क्रेग ने भी अपना दूसरा गोल दागकर एन.एस.डब्ल्यू. की  5-1 से जीत सुनिश्चित की।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News