दिव्यांग तौशीब स्पेन में फुटबाल खेलने जाएगा

Sunday, May 28, 2017 - 02:54 PM (IST)

शहडोल:  मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के दिव्यांग फुटबाल खिलाड़ी तौशीब का चयन स्पेन में आयोजित दिव्यांग वर्ल्ड फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हो गया है।  

आधिकारिक जानकारी के अनुसार तौशीब अहमद खान आगामी नवंबर महीने में स्पेन में आयोजित दिव्यांग वर्ल्ड फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेगा। उसका चयन 20 से 24 मई 2017 के बीच गोवा के राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दौरान स्पेन के लिए हुआ है। 


 

Advertising