पुणे के इस गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकार्ड

Friday, Apr 07, 2017 - 05:50 PM (IST)

नई दिल्ली: आईपीएल 2017 के दूसरे मुकाबले में पुणे ने मुंबई को सात विकेट से मात दे दी। इस मुकाबले में एक ऐसा पल भी रहा जो पुणे के गेंदबाज अशोक डिंडा के लिए बुरे सपने से कम नहीं रहा।


इससे पहले  डेविड हसी के नाम था यह रिकार्ड
मुंबई  की पारी के आखिरी ओवर में पुणे के गेंदबाज अशोक डिंडा ने पारी के 20वें ओवर में 30 रन खर्च कर दिए जो कि आईपीएल के इतिहास के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने आखिरी ओवर में 4 छक्के, 1 चौके और 2 रनों के साथ कुल 30 रन लुटाए।  इससे पहले पारी के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का रिकॉर्ड डेविड हसी के नाम था, उन्होंने 27 रन खर्च किए। 


पांड्या ने खेली तूफानी पारी
मुंबई ने अपनी पारी की अंतिम सात गेंदों पर कुल 36 रन बटोरे जिसमें पांच छक्के शामिल थे। इनमें से चार छक्के तो पांड्या ने ङ्क्षडडा के अंतिम ओवर में मारे। उन्होंने पहली तीन गेंदों पर छक्के, फिर चौका और छक्का लगाया। पांड्या ने मात्र 15 गेंदों पर नाबाद 35 रन में एक चौका और चार छक्के लगाए।
 

Advertising