शादी के बंधन में बंधे KKR स्टार बल्लेबाज, तस्वीरें आई सामने

Monday, Jul 11, 2016 - 01:19 PM (IST)

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने देविशा से गुरुवार को शादी की। रणजी में मुंबई के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार ने इंडियन प्रीमियर लीग से खूब नाम कमाया है। सोशल मीडिया पर हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की शादी काफी साधारण तरीके से हुई हैं। शादी के हर एक इवेंट को काफी प्राइवेट रखा गया है।
 
जानकारी अनुसार इंगेजमेंट की तरह शादी में भी कोई क्रिकेटर शामिल नहीं हुआ। यह इत्तेफाक ही है कि सूर्यकुमार की शादी और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी का जन्मदिन एक ही तारीख पर है। सूर्यकुमार अपने शानदार शॉट सिलेक्शन के लिए मशहूर हैं और आईपीएल के हिट बल्लेबाज हैं।
 
बता दें कि 2015 आईपीएल में  मुंबई इंडियन्स के खिलाफ एक मैच में वे 20 बॉल में 46 रन बनाकर हीरो बन गए थे और आईपीएल के सीजन 9  में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 49 बॉल में 60 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। 
Advertising