एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सुधा ने जीता गोल्ड मेडल

Saturday, Jul 08, 2017 - 09:14 PM (IST)

भुवनेश्वर: सुधा सिंह ने भारत का स्वर्णिम अभियान जारी रखते हुए देश को 22 वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीसरे दिन शनिवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा का स्वर्ण पदक दिला दिया।  

31 वर्षीय सुधा ने शुरुआत तेजी से नहीं की और वह 4 प्रतियोगियों के साथ थोड़ी देर तक बराबर दौड़ीं। लेकिन आधे रास्ते के बाद उन्होंने तेजी से रफ्तार पकड़ी और सभी को पीछे छोड़ गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत का प्रतियोगिता में यह सातवां स्वर्ण पदक है और उसके कुल पदकों की संख्या 16 पहुंच चुकी है जिसमें सात स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं। 

Advertising