जिका से नहीं स्वाइन फ्लू से पीड़ित है यह भारतीय एथलीट

punjabkesari.in Wednesday, Aug 24, 2016 - 07:46 AM (IST)

बैंगलुरू: रियो ओलिंपियन और भारत की लंबी दूरी की धाविका सुधा सिंह में स्वाइन फ्लू पाया गया है और वह कम से कम दो महीने तक किसी भी दौड़ में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। सुधा का यहां एक निजी अस्पताल में जिका वायरस के संभावित संक्रमण को लेकर इलाज चल रहा था।  
 
भारतीय खेल प्राधिकरण की डा. सरला से कहा कि सुधा सिंह जिनका जिका वायरस के संभावित सक्रमण के लिए इलाज चल रहा था, वह एच1एन1 से पीड़ित हैं जिसे स्वाइन फ्लू वायरस के नाम से जाना जाता है।  सुधा ने रियो ओलिंपिक में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में हिस्सा लिया था। पिछले सप्ताह रियो से लौटने के बाद ही उन्हें बुखार और शरीर में दर्द थ। उन्हें 20 अगस्त को ही फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News