दिल्ली की सब जूनियर महिला हॉकी खिलाडिय़ों के लिए ट्रायल

Wednesday, Dec 21, 2016 - 07:01 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली की सभी सब जूनियर महिला हॉकी खिलाड़यिों के लिये मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में 23 और 24 दिसंबर को चयन ट्रायल आयोजित किया गया है। दिल्ली हॉकी के उपाध्यक्ष अनिल खंतवाल ने बताया कि ट्रायल में एक जनवरी 2001 और उसके पश्चात जन्मे हुए खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। 

दिल्ली सब जूनियर महिला हॉकी टीम 11 से 22 जनवरी 2017 तक रामनाथपुरम, (तमिलनाडु) में होने वाली सातवीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला चैंपियनशिप में भाग लेगी।  

Advertising