डेविस कप : स्पेन ने किया भारत का व्हाइटवाश

Monday, Sep 19, 2016 - 01:52 PM (IST)

नई दिल्ली : स्टार टैनिस खिलाड़ी डेविड फेरर के उलट एकल मुकाबले में रामकुमार रामनाथन को पराजित करने के साथ ही स्पेन ने डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ के तीसरे दिन भारत के खिलाफ 5-0 की बढ़त बनाने के साथ ही व्हाइटवाश कर दिया।

डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ में पहले ही अपना स्थान पक्का कर चुकी स्पेन की टीम के खिलाड़ी फेरर ने 2 सैटों तक इस मुकाबले में रामनाथन को 6-2, 6-2 से हराया। आर.के. खन्ना टैनिस स्टेडियम में हुए युगल मुकाबले में तीसरे दिन के पहले मैच में मार्क लोपेज ने भारत के  सुमित नागल को 3 सैटों तक चले मुकाबले में 6-3, 1-6, 6-3 से हराकर अपनी टीम को डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ के तीसरे दिन 4-0 की बढ़त दिलाई थी। इससे पहले 5 बार के चैम्पियन स्पेन ने मुकाबले के पहले दिन 2-0 की बढ़त तथा तीसरे दिन 3-0 की बढ़त बनाई थी।
 

Advertising