दिग्गज क्रिकेटर जयसूर्या ने लीक किया Ex-GF के साथ सेक्स वीडियो, मचा बवाल

Tuesday, May 30, 2017 - 02:17 PM (IST)

नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धुंआधार बल्लेबाज सनथ जयसूर्या इन दिनों अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का सेक्स टेप लीक करने को लेकर सुर्खियों में हैं।  उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड ने आरोप लगाया है कि बदला लेने के लिए उन्होंने उनका सेक्स टेप लीक कर दिया है। 


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जयसूर्या अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार बदला लेने के लिए जयसूर्या ने खुद ही ये वीडियो लीक किया है। यह बेहद पुरानी टेप है और इसमें दिग्गज श्रीलंकाई बल्लेबाज सनथ जयसूर्या गर्लफ्रेंड से साथ लव मेकिंग करते नजर आ रहे हैं।  फिलहाल श्रीलंका की नेशनल साइबर सिक्युरिटी टीम इसकी जांच कर रही है। 


एक समय क्रिकेट की गर्लफ्रेंड रही महिला आज श्रीलंका के प्रतिष्ठित व्यापारी की पत्नी हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि वीडियो को सनथ ने स्वयं बनाया था। उस समय, पूर्व सलामी बल्लेबाज और महिला रिलेशनशिप में थे।  


इस बारे में क्रिकेट का अब तक कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वो इस मुद्दे पर क्या बोलते हैं. जयसूर्या इस समय श्रीलंका की क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता हैं। 

Advertising