स्पेनिश फेडरेशन संघ के प्रमुख विलार ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2017 - 04:41 PM (IST)

ज्युरिख: स्पेनिश फुटबाल संघ के निलंबित प्रमुख एंजेल मारिया विलार ने यूरोपियन फुटबॉल संस्था (यूईएफए) में उपाध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्य से इस्तीफा दे दिया है। यूरोप की प्रमुख फुटबॉल संस्था ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। इसी महीने 18 जुलाई को विलार, उनके बेटे गोर्का तथा दो अन्य फुटबॉल संघ के कार्यकारी अधिकारियों को दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

विलार ने इन सभी आरोपों से इंकार किया है। यूईएफए ने अपने बयान में कहा एंजेल मारिया ने यूईएफए के उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। उनके इस्तीफे के बाद विलार यूरोप फुटबाल के किसी आधिकारिक कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यूईएफस के अध्यक्ष एलेक्सांद्र सेफेरिन ने विलार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और यूरोपियन फुटबॉल के लिए कई वर्षों तक काम करने पर उन्हें बधाई दी है।

विलार एथलेटिक बिलबाओ और स्पेनिश टीम के पूर्व मिडफील्डर रह चुके हैं। उन्होंने 29 वर्षों तक स्पेनिश फुटबॉल के प्रमुख के रूप में काम किया है। उनकी जगह जुआन लुईस लारिया को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News