FIFA अंडर 17 विश्व कप में स्पेन ने नाइजर को 4-0 से पीटा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 10, 2017 - 07:30 PM (IST)

कोच्चि: एबेल रुइज के दो शानदार गोलों के दम पर स्पेन ने पहली बार खेल रही नाइजर की टीम को मंगलवार को यहां 4-0 से पीट कर फीफा अंडर 17 विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उमीदें कायम रखीं। स्पेन को अपने पहले मैच में तीन बार के चैंपियन ब्राजील से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था जबकि नाइजर ने उत्तर कोरिया को 1-0 से चौंकाया था लेकिन ग्रुप डी के इस मु$काबले में स्पेन ने नाइजर को दूसरा उलटफेर करने का कोई मौका नहीं दिया और पूरे मैच में अपना दबदबा बनाये रखा।

इस जीत के बाद स्पेन के दो मैचों में तीन अंक हो गए हैं। नाइजर के खाते में भी दो मैचों से तीन अंक हैं लेकिन वह गोल औसत में पिछड़ कर ग्रुप में तीसरे स्थान पर है। स्पेन ने मैच में शुरुआत से दबदबा बनाया और 21 वें मिनट में रुइका के गोल से बढ़त बना ली। रुइज ने 41 वें मिनट में अपना और टीम का दूसरा गोल दाग दिया।

सीजर गिल्बर्ट ने पहले हाफ के इंजरी समय में स्पेन का तीसरा गोल कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरे हाफ में स्पेन ने मजे से खेलते हुए जीत हासिल की। टीम का चौथा गोल सर्जियो गोमेज ने 82 वें मिनट में किया। स्पेन का आखिरी ग्रुप मु$काबला 13 अक्टूबर को उत्तर कोरिया से होगा जबकि इसी दिन नाइजर की टीम के सामने शक्तिशाली ब्राकाील की चुनौती होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News