दक्षिण अफ्रीका ने पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

Monday, Oct 30, 2017 - 05:03 PM (IST)

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका पुरूष हॉकी टीम ने अफ्रीका कप ऑफ नेशंस में जीत दर्ज कर अगले साल भुवनेश्वर (भारत) में होने वाले विश्प कप के लिए क्ववालीफाई कर लिया है। मिस्र के इस्मालिया में खेले गये फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान टीम को हराकर विश्व कप में जगह पक्की की।

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने भी घाना को हराकर लगातार सातवीं बार इस खिताब को अपने नाम किया। महिला टीम ने अगले साल लंदन में होने वाले विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। 

Advertising