गांगुली ने बताया-धोनी के इस अवतार के पीछे है इस खिलाड़ी का हाथ!

Tuesday, Sep 19, 2017 - 02:25 PM (IST)

नई दिल्ली:  भारत और अॉस्ट्रेलिया के बीच खेला गया 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार पारी खेलकर सभी का दिल लिया और इसके बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इनकी जमकर तारीफ की है, लेकिन सौरव गांगुली ने धोनी के इस अवतार का श्रेय टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को दिया है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि कप्तान विराट कोहली के कारण ही महेंद्र सिंह धोनी का नया ‘अवतार’ देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि 36 वर्षीय धोनी में विराट ने जो विश्वास दिखाया है, यह उसी का नतीजा है। 

सौरव ने कहा कि धोनी जैसा खिलाड़ी, जिसने 300 वनडे खेले हैं, उन्हें पता होता है कि रन कैसे बनाने हैं। वनडे में 9000 से ज्यादा रन बना चुके धोनी, जब रिटायर होंगे तो काफी रन और बना चुके होंगे। इसके साथ उनके पास कप्तान विराट का विश्वास है और विराट कोहली को इसका श्रेय मिलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने धोनी पर जिम्मेदारी डाली है और उन्हें उनका गेम खेलने की आजादी दी है। एक बेवसाइट से बातचीत में सौरव ने कहा, विश्वास करने से खिलाड़ी बनते और टूटते हैं। 

Advertising