दिल्ली की सौम्या ने जीता पैदल चाल का स्वर्ण

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2017 - 08:37 AM (IST)

गुंटूर: दिल्ली की सौम्या बी ने राष्ट्रीय अंतर्राजीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोमवार को महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया।  सौम्या ने एक घंटे 42 मिनट 23.68. सेकंड का समय लिया। 

पंजाब की करमजीत कौर (1:44:47.69) को दूसरा और उत्तर प्रदेश की प्रियंका (1:45:44.28) को तीसरा स्थान मिला।  पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन कर्नाटक की ख्याति वखारिया ने बांस कूद का स्वर्ण 3.70 मीटर की ऊंचाई पार कर जीता। पंजाब की किरणबीर कौर (3.40) को दूसरा और तमिलनाडु की मंजुका (3.30) को तीसरा स्थान मिला।  केरल की एन वी शीना ने 12.78 की छलांग के साथ महिला तिहरी कूद का स्वर्ण अपने नाम किया।

 राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अनु रानी ने महिला भाला फेंक का स्वर्ण 54.29 मीटर की थ्रो के साथ जीता। चिंता यादव ने 10:10.22 के अपने सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 3000 मीटर स्टीपलचेज का खिताब अपने नाम किया।  इस स्पर्धा में पुरुष वर्ग के तीनों पदक हरियाणा के हिस्से में गए। जयवीर (8:53.04) ने स्वर्ण ,नवीन (8:57.23) ने रजत और कर्मबीर (8:59.12) ने कांस्य जीता।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News