एडम जंपा के जाल में कुछ इस तरह फंसे धोनी, देखें वीडियो

punjabkesari.in Tuesday, Oct 10, 2017 - 09:31 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज चल रही है। सीरीज का पहला मैच भारत ने जीत लिया है। सीरीज के दीसरे मैच में बारतीय टीम का प्रर्दशन कुछ खासा अच्छा नहीं रहा। टीम इंडिया जब भी मुसीबत में होती है तो फैंस को उम्मीद रहती है कि एम एस धोनी रन बनाएंगे लेकिन एम एस धोनी को एडम जंपा ने अपनी फिरकी के जाल में फंसा कर स्टंप आउट किया। इस तरह धोनी कभी अपने करियर में आउट नहीं हुए थे।

दरअसल भारतीय टीम की शुरूआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया 5वें ओवर तक 4 विकेट गंवा चुकी थी लेकिन इस बार धोनी संकट में फंसी टीम को नहीं बचा सके। दसवें ओवर में धोनी ने एडम जंपा की गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने धोनी को अगली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर लाइन पर डाली। इसके बाद धोनी ने जंपा पर आगे बढ़कर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन जंपा ने गेंद वाइड फेंक दी। मगर धोनी किसी तरह क्रीज पर पहुंच गए। अगली गेंद पर धोनी ने फिर जंपा को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की लेकिन इस बार जंपा ने धोनी को स्टंप आउट कर दिया। धोनी जंपा की लेग स्पिन को पढ़ नहीं सके और विकेटकीपर टिम पेन ने धोनी को स्टंप आउट कर दिया।

धोनी ने जिस तरह बिना टीम को मुसीबत से निकालने की वजह घैर जिम्मेदाराना शॉट खेला उससे उनके फैंस उनसे काफी नाखुश होगें। धोनी अपने टी-20 करियर में पहली बार स्टंप आुउट हुए हैं। एम एस धोनी को आउट करने के बाद जंपा ने अपने अगले ओवर में केदार जाधव को भी बोल्ड किया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News