सिंधु आंध्र प्रदेश सरकार में डिप्टी कलेक्टर पद पर नियुक्त

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2017 - 07:15 PM (IST)

अमरावती: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो आेलंपिक की रजत पदक विजेता पी वी सिंधु को आज आंध्र प्रदेश सरकार ने ग्रुप ए सेवा के पद डिप्टी कलेक्टर पर नियुक्त किया। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने स्वयं सिंधु को यहां सचिवालय में नियुक्ति पत्र सौंपा।

सिंधु ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता बैडमिंटन खेलना जारी रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा ध्यान केवल खेल पर रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News