शिखर धवन ने श्रीलंका की सड़कों पर चलाया अॉटो रिक्शा, वीडियो हुआ Viral

Wednesday, Aug 16, 2017 - 02:55 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन अक्सर ही अपने कूल अंदाज में रहते है और अपने फैंस के लिए लगातार कुछ न कुछ अपडेट करते रहते हैं। हाल ही में सोशल साइट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह श्रीलंका की सड़को पर अॉटो चला रहे है। 

मस्ती करते शिखर और हार्दिक 
जी हां, इस वीडियो में टीम इंडिया में अब 'डैडी डी' के नाम से मशहूर शिखर धवन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे शिखर धवन ड्राइव कर रहे हैं और पिछली सीट पर हार्दिक पांड्या बैठे हुए है। दोनों एक पंजाबी गाने का आंनद ले रहे है। क्रिकेट फैंस ने इस वीडियो को पसंद किया है। शिखर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लगा कि shikhardofficialDaddy D di Auto Rickshaw Ride @hardikpandya93


इसलिए शिखर को दिया गया ‘Daddy D’ का नाम
श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में धुरंधर शिखर धवन ने अपने शतक का जश्न नए स्टाइल में मनाया था। इसके साथ उन्होंने दोनों हाथ ऊपर करते हुए V- विक्ट्री साइन बनाया था। उसे उन्होंने ‘Daddy D’ pose का नाम दिया।

 
 

Advertising