विश्व रैंकिंग में TOP 1. पर है सेरेना विलियम्स

Tuesday, Oct 06, 2015 - 09:46 AM (IST)

लंदन: दिग्गज अमरीकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स की जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं। सेरेना के 11,285 अंक हैं और वह दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त रोमानियाई सिमोना हालेप से पूरे 4615 अंक आगे हैं। सेरेना ने लगातार 261 सप्ताह तक शीर्ष पर रहते हुए दिग्गज अमरीकी खिलाड़ी क्रिस एवर्ट से आगे निकल गईं।

 
सेरेना अब सर्वाधिक समय तक शीर्ष पर रहने के मामले में सिर्फ स्टेफी ग्राफ (377 सप्ताह) और मार्टिना नवरातिलोवा (332 सप्ताह) से पीछे रह गई हैं। स्पेन की उदीयमान सितारा गारबाइन मुगुरुजा ने ताजा रैंकिंग में करियर में पहली बार शीर्ष-5 में प्रवेश किया।
 
मुगुरुजा ने तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। सेरेना की बड़ी बहन वीनस को वुहान ओपन जीतने का रैंकिंग में 10 स्थानों का फायदा मिला। वह 24वें से 14वें पायदान पर पहुंच गईं।
 शीर्ष पांच में मुगुरुजा के रूप में एकमात्र बदलाव हुआ।
 
डब्ल्यूटीए विश्व रैंकिंग :
 
1. सेरेना विलियम्स (अमरीकी) - 11,285 अंक
2. सिमोना हालेप (रोमानिया) - 6,670 अंक
3. मारिया शारापोवा (रूस) - 4,692 अंक
4. पेत्रा क्वितोवा (चेक गणराज्य) - 3,851 अंक
5. गारबाइन मुगुरुजा (स्पेन) - 3,691 अंक
6. लूसी सफारोवा (चेक गणराज्य) - 3,406 अंक
7. प्लाविया पेनेटा (इटली) - 3,253 अंक
8. एग्निएज्का रादवांस्का (पोलैंड) - 3,225 अंक
9. कैरोलीना प्लिस्कोवा (चेक गणराज्य) - 3,220 अंक
10. एंजेलिक केरबर (जर्मनी) - 3,220 अंक
Advertising