चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले पर बोले सहवाग- कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे

punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2017 - 04:23 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग ने चंडीगढ़ में आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने घटना के बाद अपने ट्वीटर अकांउट पर लिखा- चंडीगढ़ की घटना शर्मनाक है। बिना किसी के प्रभाव के निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कोई भी हो। कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे।'

बीती शुक्रवार की रात को हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने वर्णिका के साथ छेड़छाड़ की थी। लड़की ने बाद में इस घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई, लेकिन आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में ज्यादा देर तक नहीं रुका। यह घटना सोशल मीडिया में आग की तरह फैली आैर देश भर में न्याय की मांगें उठने लगीं। यहां तक कि बीजेपी की विरोधी राजनीतिक दलों ने तो बीजेपी अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग तक कर डाली। 
PunjabKesari
योगेश्वर ने भी जाहिर की नाराजगी
सहवाग से पहले ओलिंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त भी इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब समाज के अभिजात्य वर्ग के ऐसे मामले सामने आते है तो सोचिए निम्न वर्ग के लोगों के साथ कैसे न्याय होगा।'

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News