वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में लगे 43 छक्के

Monday, Sep 25, 2017 - 05:20 PM (IST)

नई दिल्ली: 24 सिंतबर 2017 के दिन दो बड़े मैच खेले गए। पहला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया और दूसरा मुकाबला इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस दिन मैचों में छक्को की बारिस हुई। इस दिन कुल 43 छक्के लगे जो एक दिन में सबसे ज्याद छक्के लगने का दूसरा रिकॉर्ड है। इससे पहले 4 फरवरी 2007 में 45 छक्के लगे थे। अब 24 सितंबर को 43 छक्के लग गए हैं जो दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। ये रिकॉर्ड बनना लाजमी भी था। चारों टीमों में एक से बढ़कर एक हिटर थे।

इस दिन पहला मैच भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कुल 15 छक्के लगे। इस दौरान भारत की तरफ से 8 छक्के और आस्ट्रेलिया की तरफ से 7 छक्के लगे। वहीं भारत की तरफ से रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 4-4 छक्के लगाए। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एरन फिंच ने सबसे ज्यादा 5 छक्के लगाए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से धोया। भारत ने सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का चौथा मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा।

दिन के दूसरे मैच में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में कुल 28 छक्के लगे। इंग्लैंड की टीम ने 15 छक्के लगाए और वेस्टइंडीज की टीम ने 13 छक्के लगाए। वेस्टइंडीज की तरफ से क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 6 छक्के लगाए, तो वहीं इंग्लैंड की तरफ से मोइन अली ने सबसे ज्यादा 8 छक्के ठोके।  मुकाबलों के रिजल्ट की बात करें तो इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 124 रनों से हरा दिया।


 

Advertising