सानिया हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर में तीन शॉट की बढ़त से आगे

Thursday, Sep 28, 2017 - 04:25 PM (IST)

नोएडा: सानिया शर्मा ने आज यहां हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 13वें चरण के दूसरे दौर में एक ओवर 73 का कार्ड खेला जिससे वह तीन शॉट की बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे स्थान पर स्मृति मेहरा (71) है। चंडीगढ़ की 31 साल की गोल्फर सानिया 11वें चरण की विजेता रही हैं और इस चरण को जीत कर वह हीरो आर्डर ऑफ मेरिट में ऊपर आना चाहेंगी।

उन्होंने पहले दौर में 71 का कार्ड बनाया था और दो दौर के बाद उनका कुल स्कोर पार 144 है। स्मृति का कुल स्कोर 147 (76, 71) है। नेहा त्रिपाठी (73-77) तीसरे जबकि त्रिशा सुनिल (74-78) और गौरिका बिश्नोई (72-80) संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।  

Advertising