हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह को मिली मानद डाक्टरेट की उपाधि

Tuesday, Feb 14, 2017 - 03:55 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय टीम से बाहर चल रहे संदीप सिंह देश के दूसरे हाकी खिलाड़ी हैं जिन्हें मानद डाक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। संदीप को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के निजी शैक्षिक संस्थान देश भगत विश्वविद्यालय ने इस सम्मान से नवाजा। इससे पहले पूर्व कप्तान और वर्तमान सांसद दिलीप टिर्की को मानद डिग्री प्रदान की गयी थी। उन्हें 2010 में सम्बलपुर विश्वविद्यालय से यह मानद डिग्री मिली थी।   

संदीप ने आज यह डिग्री प्राप्त करने के बाद कहा, ‘‘यह मेरे लिये बड़े सम्मान की बात है। हाकी खिलाड़ी होने के नाते इस तरह की डिग्री प्राप्त करना मेरे लिये बड़ी चीज है। ’’ देश के शीर्ष ड्रैग फ्लिकर संदीप चोटिल होने के कारण 2012 लंदन आेलंपिक के बाद से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

Advertising