नोटबंदी: बेटे की शादी को लेकर परेशानी में टीम इंडिया पूर्व खिलाड़ी संदीप पाटिल

Tuesday, Nov 22, 2016 - 03:46 PM (IST)

नई दिल्ली: नोटबंदी का बड़ी-बड़ी हस्तयों से लेकर आम आदमी तक पर असर साफ दिखाई दे रहा है। इस फैसले के चलते लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी दौरान टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज, कोच और चीफ सेलेक्टर रह चुके संदीप पाटिल को बैंक से ढाई लाख रुपए निकालने के लिए बैकों के चक्कर काट रहे हैं। 

संदीप पाटिल ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी दीपा पाटिल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शिवाय पार्क ब्रांच में बेटे की शादी के लिए पैसे निकालने गए, लेकिन हमें पैसे निकालने के लिए लागू किए गए नियम पता नहीं थे। कोर्ट मैरिज होने के कारण हमारे पास शादी की पत्रिका नहीं थी। इसके बाद बैंक मैनेजर ने कहा कि आपको शादी की पत्रिका दिखानी होगी तभी आपको पैसे दिए जाएंगे। सरकार ने आदेश जारी किया है कि जिनके घर में शादी है वो बैंक से ढाई लाख रुपए की रकम निकाल सकते हैं, लेकिन आरबीआई की नई शर्तों लागू कर दी गई हैं। 

-जिनके घर में शादी है वो 30 दिसंबर तक अपने अकाउंट से 2.5 लाख रुपए निकाल सकते हैं। वह पैसा तभी निकाल पाएंगे जब शादी 30 दिसंबर या उससे पहले हो। 
-पैसा या तो दूल्हा-दुल्हन या फिर उनके माता-पिता में से एक व्यक्ति ही निकाल पाएगाय।
-वर-वधु पक्ष अलग अलग 2.5 लाख रुपए निकाल सकते हैं। ये स्थापित होना चाहिए कि जिन लोगों को ये पैसा दिया जाना है, उनके बैंक अकाउंट नहीं हैं।प्रमाण के तौर पर शादी का कार्ड, शादी से जुड़े खर्चों में एडवांस पेमेंट की रसीद भी देनी होगी। शादी के कार्ड के साथ वर-वधु की पूरी जानकारी भी देनी होगी।
 

Advertising