सलमान खान पर अब मिल्खा सिंह का हमला, बोले...

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2016 - 03:07 PM (IST)

नई दिल्ली : अभिनेता सलमान खान को रियो ओलंपिक में भारतीय दल के लिए गुडविल एंबेसडर बनाए जाने की निंदा शुरू हो गई है। पहलवान योगेश्वर दत्त के बाद पूर्व अंतरराष्ट्रीय धावक मिल्खा सिंह ने सलमान की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। मिल्खा सिंह ने कहा कि सलमान खान की तुलना में पीटी ऊषा, राजवर्धन सिंह राठौड़ या अजीत पाल एंबेसडर बनाने के लिए उपर्युक्त थे।
 
 
सलमान खान को गुडविल एंबेसडर बनाना पूरी तरह गलत है और हमें तो गुडविल एंबेसडर की बिल्कुल जरूरत ही नहीं है। मिल्खा सिंह ने कहा कि भारतीय टीम के खिलाड़ी खुद ही एंबेसडेर हैं। मिल्खा सिंह के मुताबिक सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या बॉलीवुड अपने किसी समारोह के लिए किसी खिलाड़ी को एंबेसडर बना सकता है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News