साइना, श्रीकांत BWF विश्व रैंकिंग में आगे बढ़े

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2017 - 08:10 PM (IST)

नई दिल्ली: विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली साइना नेहवाल नवीनतम बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में चार स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि किदांबी श्रीकांत को भी दो स्थान का फायदा हुआ है। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना 16वें स्थान पर खिसक गई थी लेकिन ग्लास्गो में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत वह महिला एकल में शीर्ष 10 में वापसी के करीब पहुंच गई है। विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सिंधू हालांकि चौथे स्थान पर बरकरार हैं।

विश्व चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले श्रीकांत पुरुष एकल में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अन्य भारतीयों में अजय जयराम और बी साई प्रणीत को भी एक और दो स्थान का फायदा हुआ है और ये क्रमश: 16वें और 17वें स्थान पर हैं। एचएस प्रणय को हालांकि तीन स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और वह 18वें स्थान पर खिसक गए हैं।

प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी एक स्थान आगे बढ़ते हुए 19वें स्थान पर है। अश्विनी पोनप्पा और सिक्की की महिला युगल जोड़ी 24वें स्थान पर बरकार है। पुरुष युगल में कोई भारतीय जोड़ी शीर्ष 25 में शामिल नहीं है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News