IND vs SA: इस मैदान में 22 साल से नहीं हारी टीम इंडिया

Tuesday, Dec 01, 2015 - 10:37 AM (IST)

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट जीतकर सीरीज को अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया का अगला मैच 3 दिंसबर को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर होगा। अगर इस पिच को लेकर टीम इंडिया का इतिहास देखे तो टीम इंडिया के लिए यह पिच काफी लकी है। पिछले 22 सालों से इस पिच पर टीम इंडिया को जीत ही मिली है। इसी मैदान पर भारत ने 1993 के बाद से कोई मैच नहीं गंवाया है। इस मैदान में सचिन ने सर्वाधिक रन बनाए है। सचिन ने 10 मैचों में 759 रन बनाए। 
 
आपको बता दें इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका को नागपुर टेस्ट मैच में बुरी तरह परास्त किया है औ टीम के लिए यह जीत ऐतिहासिक रही, क्योंकि उसने दक्षिण अफ्रीका को 11 साल बाद हराने में सफलता हासिल की। इस बीच इस मैच में कई रिकॉर्ड बने।
Advertising