शहर के खेल संग्रहालय में होंगी सचिन, सिंधु की यादगार चीजें

Wednesday, Jan 25, 2017 - 08:37 PM (IST)

कोलकाता: खेल प्रेमियों को सचिन तेंदुलकर के 100वें शतक के दौरान पहने गये ग्लव्ज और पीवी सिंधु की आेलंपिक में रजत पदक जीतने के दौरान पहनी गई जर्सी जैसी यादगार चीजों को इकोस्पेस में बनने वाले खेल संग्रहालय में देखने का मौका मिलेगा। तेंदुलकर नेे दस्तानों के अलावा अपना बल्ला, स्वेटर, जर्सी भी संग्रहालय को दी है जो अधिकारिक रूप से 29 जनवरी को खुलेगा।  ‘फैनेटिक स्पोट्र्स म्यूजियम’ में भारत के एकमात्र व्यक्तिगत आेलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा और देश के लिये दो स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र परालम्पियन देवेंद्र झझारिया की भी चीजें रखी होंगी।   

रियो परालम्पिक रजत पदधारकी शाट पुटर दीपा मलिक, भारतीय क्रिकेटर जैसे अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, करूण नायर, आेलंपिक पदकधारी विजेंदर सिंह और एम सी मैरीकाम की यादगार चीजें भी संग्रहालय में देखी जा सकेंगी। यहां भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण, बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की भी यादगार चीजें होंगी।  
 

Advertising