UFC 207: देखें कैसे न्यूनेस ने राउसी को 48 सेंकड में किया चित्त

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2016 - 02:30 PM (IST)

लास वेगास: अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) में वापसी कर रही रोंडा राउसी की शुरुआत बेहद खराब रही। एफसी 207 में शुक्रवार को हुई फाइट में उन्हें बेंटमवेट चैंपियन अमांडा न्यूनेस से करारी हार का सामना करना पड़ा। नयूनेस ने उन्हें मात्र 48 सेंकड में चित्त कर दिया। राउसी ने 13 महीनों बाद रिंग में वापसी की थी लेकिन वे 14-4 के रिकॉर्ड वाली न्यूनेस के सामने टिक नहीं पाई। यह राउसी की ‍दूसरी हार है। 


मुकाबले की शुरुआत में ही न्यूनेस ने राउसी पर जोरदार अटैक करना शुरु कर दिया। उन्होंने एक के बाद एक मुुक्के जड़कर राउसी को अधमरा कर दिया। राउसी महज 7 मुक्कों से ही पूरी तरह टूटटी नजर आई। रैफरी हर्ब डीन ने जब मुकाबला रोका तब राउसी अपने पैरों पर खड़ी थी और हार स्वीकारने के पहले उन्होंने मुकाबला रोकने पर थोड़ा प्रतिकार भी किया। राउसी ने 13 महीने पहले होली होम के हाथों अपना खिताब गंवाया था। वह करियर में उनकी पहली हार थी। मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) इतिहास में यह सबसे बड़ा उलटफेर था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News