छक्कों के बादशाह बने रोहित, पिछले 5 साल से लगा चुके हैं इतने छक्के

Monday, Sep 25, 2017 - 02:51 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बल्ले से रविवार को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए तीसरे वनडे में खूब रन बरसे। मैच में रोहित ने चाैकों-छक्कों की बरसात कर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 61 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके आैर 4 छक्के शामिल रहे। इन छक्कों की मदद से रोहित अब छक्कों के बादशाह भी बन गए हैं। 

पिछले 5 सालों से लगा चुके हैं इतने छक्के
रोहित शर्मा पिछले 5 सालों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने आखिरी पांच सालों में 112 छक्के लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़ा है। डीविलियर्स ने आखिरी पांच सालों में 106 छक्के लगाएं हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

इसके अलावा रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉरमेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भी पहले बल्लेबाज हैं। रोहित अबतक इस टीम के खिलाफ 65 छक्के लगा चुके हैं। रोहित के पीछे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रेंडन मेक्कलम हैं जिन्होंने 61 छक्के लगाए हैं आैर उनके बाद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 60 छक्के लगा चुके हैं। 

Advertising