पुणे के खिलाफ इतिहास बदलेंगे और ट्राफी जीतेंगे: रोहित

Saturday, May 20, 2017 - 09:51 AM (IST)

बेंगलुुरु:  टी 20 का सीजन10 के दूसरे प्लेआफ में कोलकाता को हराकर फाइनल में पहुंची मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि फाइनल में वह पुणे के खिलाफ न सिर्फ अपना इतिहास बदलेंगे बल्कि खिताब भी जीतेंगे। दो बार की चैंपियन मुंबई ने शुक्रवार रात कोलकाता को दूसरे क्वालिफायर में 6 विकेट से ध्वस्त कर आईपीएल 10 के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया जहां खिताब के लिए अब उसका सामना पहली बार फाइनल में पहुंचे पुणे से होगा।   

रोहित ने मैच के बाद कहा कि  पिछले मैच में मिली हार के बाद हमने काफी मेहनत किया है। आज का दिन हमारे लिए बेहद शानदार रहा। इस जीत से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है और अब हम फाइनल में भी इसी प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहते हैं। पुणे के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड थोड़ा अलग है। लेकिन इस बार हम इतिहास बदलेंगे और ट्राफी अपने नाम करेंगे। 

2013 और 2015 में दो बार खिताब जीत चुकी मुंबई की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है। मुंबई 2010 में उपविजेता रही थी। लेकिन आंकड़े बताते हैं मुंबई और पुणे टी 20 का इतिहास में अब तक 4 बार आमने सामने हो चुके हैं जिसमें से पुणे ने 3 बार मुंबई को हराया है। 
 

Advertising