जानिए,टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की कुछ खास बातें

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2017 - 01:41 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा आज 30 साल के हो गए हैं। इन दिनों रोहित शर्मा टी 20 में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी टीम लगातार मैच में जीत हासिल कर रही है। आइए, जानते हैं रोहित शर्मा के कुछ खास बातें -

नवंबर के महीने से है खास कनेक्शन
रोहित शर्मा के कई रिकार्डस की बात की जाएं तो उनके लिए नवंबर का महीना सबसे ज्यादा लकी रहा। नवंबर 2013 में ही इन्होंने 209 रन बनाए और नवंबर 2014 में  264 रन बनाए। उन्होंने अपने शुरुआती दो टैस्ट में दो लगातार शतक अपने नाम किए
वह नंबर के महीने में ही किया था। 

पर्थ में शतक जड़कर रोहित शर्मा ने तोड़े थे ये 5 रिकॉर्ड
पर्थ में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज 
रोहित शर्मा वनडे मुकाबलों में पर्थ में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। इससे पहले पर्थ की पिच पर भारत की ओर से सर्वाधिक 77 रन विराट कोहली ने बनाए थे। 

विवियन रिचर्डस का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा 
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर सर्वाधिक स्‍कोर बनाने का विवियन रिचर्ड्स का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिचर्ड्स ने 1979 में नाबाद 153 रन की पारी खेली थी। 

दूसरे विकट की साझेदारी का रिकॉर्ड 
रोहित और कोहली की यह साझेदारी दूसरे विकेट के लिए आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की सर्वोच्‍च साझेदारी है। इन दोनों ने सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण की इंदौर में 2001 में बनी 199 रन की साझेदारी को पीछे छोड़ा।

ऑस्‍ट्रेलिया में सर्वाधिक रनों का रिकाॅर्ड 
रोहित शर्मा ने 171 रनों की नाबाद पारी के साथ ऑस्‍ट्रेलिया में वनडे मैचों में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज का रिकाॅर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 

टी 20 में भी इनकी टीम मचा रही हैं धूम
मुंबई के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा खासे सफल साबित हुए।  मुंबई की टीम टी 20 में अब तक दो बार चैंपियन रह चुकी है। इन दिनों भी वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News