Valentine Special: कुछ इन अंदाज में क्रिकेटर्स को हुआ था अपनी लेडी लव से प्यार

Saturday, Feb 13, 2016 - 11:37 AM (IST)

नई दिल्ली: दुनियाभर में इन दिनों वेलेंटाइन वीक चल रहा है। यह लव वर्डस के लिए बहुत ही स्पेशल होता है। आइए इन्हें दिन जानते है क्रिकेटर्स और उनके लेडी लव की लव स्टोरी और उनके रोमांटिक ढंग से प्रपोज के बारे में...
 
धोनी-साक्षी
सबसे पहले बात करते है टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी की। उन्होंने कहा,  वैलेंटाइन्स डे था और मैं ऑस्ट्रेलिया में था। मैंने प्रपोज नहीं किया था... हम बातें कर रहे थे मैं उसे बताना चाहता था कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं। लेकिन I love you की जगह मेरे मुंह से सीधे निकल गया will you marry me? मेरे केस में I love you से पहले will you marry me? पूछ लिया मैंने।''   
 
रोहित-रितिका
रोहित शर्मा ने 28 अप्रैल को बहुत ही रोमांटिक अंदाज में अपनी लेडी लव रितिका सजदेह को प्रपोज किया था। रितिका सजदेह को मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब लेकर गए और रोहित ने आधी रात को रितिका के हाथ में एक अंगूठी पहना दी और कुछ बेहद रोमांटिक प्यार भरे शब्दों के साथ उन्होंने अपनी लेडी लव को प्रपोज कर दिया। 
 
युवराज-हेजल 
युवराज और हेजल कीच के बीच लंबे समय से रोमांस चल रहा था और कुछ महीनों पहले दो युवराज ने ब्रिटिश अभिनेत्री हेजल कीच ने दिवाली के दिन इंडोनेशिया के बाली द्वीप में सगाई की है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। 
 
हरभजन सिंह-गीता बसरा
कुछ महीने पहले ही हरभजन सिंह और गीता बसरा दोनों शादी के बंधन में बंधे है। इनकी लव स्टोरी भी काफी रोमांटिक है। गीता ने बताया था कि मुझे इंडिया में और इंडस्ट्री में आए ज्यादा दिन नहीं हुए थे। मेरी डेब्यू फिल्म द ट्रेन को रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए थे और मेरा फोकस फिल्मों पर था। मैं जानती थी कि यदि मैं रिलेशनशिप में पड़ी तो सब कुछ बदल जाएगा। हरभजन 10 महीने तक मेरे पीछे पड़े रहे। उन्होंने कहा कि दोनों को करीब लाने में मीडिया का भी अहम रोल है। गीता ने कहा कि एक दिन मुझे अहसास हुआ कि वे बहुत अच्छे इंसान हैं और उनसे अच्छा इंसान आपको नहीं मिल सकता है।
 
सुरेश रैना -प्रिंयका
सुरेश रैना और प्रिंयका दोनों ही बचपन के फ्रैंड थे। तीन अप्रैल को दोनों शादी के बंधने में बंध गए। शादी के एक दिन पहले ही इनकी सगाई हुई और दूसरे दिन शादी। दोनों ने हनीमून की काफी फोटो भी शेयर की थी।

 

Advertising