IPL में हुआ धोनी का अपमान!

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2017 - 01:21 PM (IST)

नई दिल्ली:  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में महेंद्र सिंह धोनी का अपमान हुआ है यह कहना है पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का। उन्होंने धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजाएंटस की कप्तानी से हटाने के तरीके को लेकर टीम की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अपमानजनक बताया। 

अजहरुद्दीन ने मीडिया से कहा, ‘‘जिस तरीके से यह फैसला किया गया वह तीसरे दर्जे का और अपमानजनक था। धोनी भारतीय क्रिकेट का हीरा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में पिछले आठ-नौ सालों में हर टूनार्मेंट जीता है। यहां तक कि फ्रेंचाइजी यह कह सकती हैं कि वे अपने पैसों से टीम चला रहे हैं, क्या उन्हें धोनी को कप्तानी से हटाने से पहले उनका कद और रुतबा नहीं देखना चाहिए था। पूर्व क्रिकेटर होने के कारण मुझे इस पर गुस्सा आया और मैं इससे दुखी हूं।’’  पुणे की टीम ने गत वर्ष आईपीएल टूर्नामेंट में पदार्पण किया था। लेकिन टीम का प्रदर्शन निराशाजानक रहा था और टीम ने 14 मैचों में से मात्र पांच में जीत दर्ज की थी। पूर्व कप्तान का मानना है कि इसका सारा दोष धोनी के ऊपर नहीं डालना चाहिए।

स्टीव स्मिथ बने नए कप्तान
पुणे ने रविवार को धोनी को टीम की कप्तानी से हटा दिया था। हालांकि टीम प्रबंधन ने कहा था कि यह फैसला धोनी से विचार विमर्श करके लिया गया है। धोनी के कप्तानी से इस्तीफे बाद आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को टीम का नया कप्तान बनाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News