साइना 5वें नंबर पर, ज्वाला गुट्टा और अश्विनी को लगा झटका

Friday, Jul 01, 2016 - 08:49 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत की रियो ओलिम्पिक की सबसे बड़ी पदक उम्मीद साइना नेहवाल जारी ताजा बैडमिंटन रैकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ 5वें नंबर पर पहुंच गई हैं। 
 
साइना ने हाल ही में दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। ओलिम्पिक में एक और भारतीय उम्मीद पी.वी. सिंधू का 10वां स्थान बरकरार है जबकि पुरुषों में किदाम्बी श्रीकांत 11वें और अजय जयराम 24वें स्थान पर बने हुए हैं। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी 2 स्थान गिरकर 23वें नंबर पर खिसक गए हैं। महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को 4 स्थान का नुक्सान हुआ है और वह 16वें से 20वें नंबर पर खिसक गई हैं।   
 
Advertising