रियो ओलिम्पिक 2016: कुर्सियां को खरीदने का खर्चा देगा हॉकी इंडिया

Saturday, Aug 13, 2016 - 08:50 AM (IST)

नई दिल्ली: रियो ओलिम्पिक के खेल गांव में भारतीय ओलिम्पिक खिलाडिय़ों के कमरों में कुर्सियों की कमी की परेशानी को देखते हुए हॉकी इंडिया कुर्सियां को खरीदने का खर्चा देगा। 
 
भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख कोच रोलैंट ओल्टमैंस ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा को एक ई-मेल भेजकर बताया कि पुरुष और महिला टीमों के लिए 28 कुर्सिंयां खरीदनी हैं जिनकी कीमत 3360 रियाल (लगभग 68 हजार रुपए) आएगी। इसके अलावा जो 5 टेबल खरीदने हैं उनकी कीमत लगभग 70 हजार रुपए आएगी।
Advertising