रियो के पहले दिन भारतीय महिला तीरंदाजों ने किया निराश

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2016 - 01:17 PM (IST)

नई दिल्ली: रियो ओलिंपिक का आगाज हो चुका है और आज इस खेलों का पहले दिन है। लेकिन भारतीय महिला तीरंदाजों के निराशाजनक खेल से भारत की उम्मीदें टूटती नजर आई। दीपिका का प्रदर्शन सबसे शर्मनाक कहा जा सकता है क्योंकि वे 5वें राउंड के बाद 280 अंकों के बाद शीर्ष पर थी। इसके बाद से उनका खेल खराब होता गया। दीपिका ने छठे राउंड में बेहद खराब खेल दिखाते हुए केवल 49 अंक जुटाए और पांचवें क्रम पर खिसक गई। इसके बाद भी उनके खेल का स्तर गिरता गया औऱ वे 20 वे स्थान पर पहुंच गईं।
 
भारत की पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने 20वीं, बोम्बायला देवी ने 24वीं और लक्ष्मीरानी माझी 43वीं रैंक हासिल की। टीम वर्ग में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने सातवीं रैंक हासिल की। एक तरफ जहां दीपिका कुमारी ने 640 अंक बनाए तो वहीं बोम्बायला देवी 638 अंकों के साथ 24वें क्रम पर रही जबकि लक्ष्मीरानी माझी मात्र 614 अंक जुटा पाई। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News