रोनाल्डो के रिलेशनशिप को लेकर Ex गर्लफ्रेंड ने खोले थे चौंकाने वाले राज

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 11:41 AM (IST)

नई दिल्ली: अक्सर ही अपनी गर्लफ्रैंडस को लेकर सुर्खियों में रहने वाले फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस बार सोशल मीडिया पर अपने फैंस के निशाने में आ गए हैं। 

दरअसल, रोनाल्डो की एक्स इरिना श्याक गर्लफ्रेंड उनसे अलग होने के बाद प्रेगनेंट हो गई हैं। जिसके बाद फैन्स इस रशियन मॉडल को लेकर कई बातें कर रहे हैं। रोनाल्डो से ब्रेकअप के बाद वे हॉलीवुड स्टार ब्रैडली कूपर के साथ रह रहीं थीं। 

रोनाल्डो के साथ 5 साल रिलेशन में रही इस खूबसूरत मॉडल ने चौंकाने वाले खुलासे करते हुए बताया था कि इरिना के मुताबिक रोनाल्डो के मोबाइल और सोशल मीडिया मैसेज चौंकाने वाले थे। रिलेशन में होकर भी कई लड़कियों को मिलने के लिए ऑफर करते थे। जब इरिना ने उनके मेसेज पढ़े तो उन्हें इस बात का पता चला कि रोनाल्डो के ऐसे दर्जनों लड़कियों से फिजिकल रिलेशन थे। फुटबॉल के बाद रोनाल्डो सिर्फ लड़कियों पर ही फोकस करते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News