टीम में धोनी के होने और युवी की वापसी के बारे में रवि शास्त्री ने दिया ये बयान

Tuesday, Sep 12, 2017 - 04:34 PM (IST)

नई दिल्ली: श्रीलंका में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन को देखकर कोच रवि शास्त्री बेहद खुश हैं और उन्होंने इनकी जमकर तारीफ भी की है। एक वेबसाइट पर इटरंव्यू के दौरान इन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के टीम में रहने और युवराज सिंह की वापसी पर कई बयान दिए। 

रवि शास्त्री ने कहा कि 36 साल के धोनी को शास्त्री अभी भी फिट है।  फिलहाल टीम में सबसे बेहतर हैं। बल्लेबाज के तौर पर धोनी में अब भी काफी कुछ बचा हुआ है। श्रीलंका में उनका हालिया प्रदर्शन, तो महज ट्रेलर था। युवराज सिंह की वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वनडे टीम में स्थान बनाने के लिए फिटनेस के मानदंड तय कर दिए गए हैं। जो भी खिलाड़ी इस पर फिट बैठेगा, वह टीम में स्थान बना सकता है।

इसके अलावा उन्होंने विराट की कप्तानी को लेकर कहा कि  विराट श्रीलंका दौरे के दौरान काफी मजबूत होकर उभरे हैं। कप्तान के तौर पर उनका शानदार प्रदर्शन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है। उनके लिए 'शॉर्ट कट' कोई मायने नहीं रखता। विराट और धोनी में बेहतर तालमेल है, वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।

CRICKET की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Facebook आैर Twitter पर फोलो करें।

Advertising