एलफिंस्टन हादसे पर राज्यवर्धन सिंह राठौर और लक्ष्मण ने जताया दुख

Friday, Sep 29, 2017 - 05:03 PM (IST)

मुंबई: केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर सहित खेल जगत के दिग्गजों ने शुक्रवार को मुंबई के एलफिंस्टन हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताई। मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन में फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ से 22 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा सुबह साढ़े नौ बजे हुआ जब स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। सुबह शहर में भारी वर्षा के कारण बड़ी संख्या में लोग फुट ओवर ब्रिज पर एकत्रित हो गए थे और तभी रैलग टूटने से यह हादसा हो गया।

इस हादसे पर दुख जताते हुए खेल मंत्री राठौर ने कहा कि भयानक हादसा। मेरी प्रार्थना उन सभी के साथ जिन्होंने अपनी जिंदगी गंवा दी। दुआ है कि घायल व्यक्ति जल्द स्वस्थ हो जाएं। पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी इस दर्दनाक हादसे पर गहरा अफसोस जताया है। उन्हांने कहा कि मुंबई में भगदड़ की यह घटना बहुत दर्दनाक है और लोगों की इस तरह मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ति परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं। पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टि्वटर पर लिखा। मनुष्य की जिंदगी दुर्भाग्य से सबसे सस्ती हो गई है।

यह हृदय विदारक घटना है। मासूम लोग कर देने के बावजूद भी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने लिखा मेरी उन पीड़तिों के साथ संवेदनाएं हैं जिन्होंने बिना किसी गलती के भगदड़ में अपनी जान गंवा दी। वहीं मोहम्मद कैफ ने लिखाÞ मैं मुंबई में हुई इस घटना से बहुत दुखी हूं। घायलों के लिये मेरी दुआएं। मनुष्य के जीवन की अधिक कीमत होनी चाहिए।
 

 

Advertising