धोनी-सचिन के बाद दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव पर बनेंगी बायोपिक

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2017 - 02:35 PM (IST)

नई दिल्ली:  इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक और स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्में बनाने का ट्रेंड चल पड़ा है। मैरी कॉम, मिल्खा सिंह, एमएस धोनी, मोहम्मद अजहरूद्दीन के बाद अब इस लिस्ट में कपिल देव का नाम सामने आया है। निर्देशक कबीर खान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की जिंदगी पर फिल्म बनाने वाले हैं। सुनने में आया है कि इस फिल्म में कपिल देव का रोल रणवीर सिंह निभाएंगे ।

हालांकि पहले खबरें थीं कि कपिल देव के रोल के लिए अर्जुन कपूर को अप्रोच किया गया है। लेकिन अब फिल्म से रणवीर का नाम जुड गया है। रणवीर सिंह पहली बार किसी बायोपिक में काम करेंगे। बाजीराव मस्तानी और पद्मावती जैसी फिल्मों के बाद रणवीर को एक क्रिकेटर के तौर पर पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होगा।

एक खबर के मुताबिक पिछले हफ्ते रणवीर सिंह और कबीर खान की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच कई घंटे तक बातचीत हुई। खबरों की मानें तो अगर रणवीर सिंह के साथ इस प्रोजेक्ट पर बात नहीं बनी तब भी अर्जुन कपूर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगे। कबीर खान की निर्देशित इस फिल्म को फैंटम फिल्म प्रोड्यूस करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News