चंडीगढ़,ओडिशा,मलेशिया,मिजोरम क्वार्टर फाइनल में

Saturday, Sep 24, 2016 - 07:52 AM (IST)

नई दिल्ली:  चंडीगढ़, ओडिशा, मलेशिया और मिजोरम की टीमें शुक्रवार को अपने-अपने मैच जीतकर 57वें सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामैंट के सब-जूनियर अंडर-14 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।  

क्वार्टर फाइनल मैच शनिवार को खेले जाएंगे। पहले क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ का सामना मिजोरम से और दूसरे मैच में ओडिशा की भिड़ंत मलेशिया से होगी। चंडीगढ़ ने गुजरात को 7-0 से शिकस्त दी। ओडिशा ने उत्तराखंड को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं मिजोरम ने नवोदय को 5-0 से परास्त किया। वहीं न्यू वेङ्क्षलगटन में खेले गए मैचों में साइ ने दमन को 13-0 से बड़ अंतर से हराया।  

 वहीं सैनिक स्कूल और आइपीएससी के बीच 1-1 से और मेघालय और यूपी के बीच 0-0 से मैच ड्रॉ हुआ। जबकि हरियाणा, दिल्ली पर 3-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहा। चंडीगढ के लिए करण, बलराज ने दो-दो और ताजशन, गोबिंद और मलेम ने एक-एक गोल किया। समीर दो, बेके ओरम और एस के कलाम ने एक-एक गोल किए।   उत्तराखंड के लिए एकमात्र गोल ललित सिंह रावत ने किया। 

मिजोराम के लिए जोथान माविया ने एक, ललनुन संगा तीन गोल और अब्राहम ने एक गोल किया। साइ के लिए (13 गोल) शशिकांत ने तीन, संजय सोरेन चार गोल, सुम्बा दो गोल, प्रथम लामा, घोष, कबीर लामा और जय शुक्ला ने एक-एक गोल किए। आइपीएससी के लिए एक गोल डोर्जी ने किया। वहीं साहिल ने एक गोल और अमित कुमार ने दो गोल हरियाणा की तरफ से दागे। 
 

Advertising