सिंधु और साक्षी को केरल में किया गया सम्मानित

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2016 - 11:17 AM (IST)

तिरूवनन्तपुरम: रियो आेलिंपिक खेलों की पदक विजेता पी वी सिंधु और साक्षी मलिक का आज यहां सरकारी स्कूल में हजारों छात्राओं की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया।  इस समारोह में इन दोनों खिलाडिय़ों के अलावा उनके कोच पुलेला गोपीचंद और मनदीप सिंह को भी सम्मानित किया गया। 

समारोह का आयोजन संयुक्त रूप से राज्य खेल परिषद और खेल निदेशालय ने लड़कियों के काटन हिल हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया था। इसे एशिया में लड़कियों का सबसे बड़ा स्कूल माना जाता है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन हालांकि निजी कारणों से समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए। आेलिंपिक रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु को 50 लाख रूपए और स्मृति चिन्ह जबकि कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक को 25 लाख रूपए का पुरस्कार दिया गया। ये दोनों खिलाड़ी अपनी एेतिहासिक उपलब्धि के बाद पहली बार राज्य में अाई थी।  गोपीचंद और मनदीप को क्रमश: दस लाख और 5 लाख रूपए की इनामी राशि दी गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News