टीम चयन से नाराज विनोद कांबली ने उठाए सवाल, किए लगातार ट्वीट

Friday, May 27, 2016 - 09:35 AM (IST)

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे और वैस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टीम इंडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने चयनकर्ताओं की आलोचना की। वह खिलाड़ियों की इस सिलेक्शन के लिए काफी हैरान और नराज है। उन्होंने ट्वीट के जरीए कहा कि इन लोगों को कोई आइडिया नहीं है।  टैस्ट और वनडे के लिए कैसी टीम चुनी है। टैस्ट टीम में चेतेश्वुर पुजारा, रवींद्र जडेजा और रिद्धिमान साहा के साथ 6 फास्ट बॉलर्स को शामिल किया है।
 
दूसरे ट्वीट कांबली ने  टैस्ट में इन तीनों खिलाड़ियों के चयन पर पूछा, ‘पुजारा, जडेजा, साहा को किस आधार पर लिया है। घरेलू क्रिकेट में पुजारा और साहा फ्लॉप रहे हैं। चयनकर्ताओं जवाब दीजिए। कांबली ने तीसरा ट्वीट मुंबई रणजी टीम के खिलाड़ियों को लेकर किया, ''मुंबई की टीम रणजी चैंपियन है फिर भी यहां से सिर्फ एक खिलाड़ी (रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को छोड़कर) टीम लिया गया है। श्रेयस अय्यर और आदित्य तारे के बारे में क्या ख्याल है...।''
 
उन्होंने आगे लिखा, ‘चयनकर्ताओं आपने जो टीम चुनी है वो बर्दाश्त करने लायक नहीं है। तभी तो जिमी अमरनाथ ने आप सबको जोकर कहा था और साथ लिखा मेरे टीम में शामिल होने और रिटायर होने से लेकर अब तक जिस तरह की चयन हो रहा है, वह मुझे हजम नहीं हो रहा... उन्होंने करियर बर्बाद किए हैं...।
Advertising