पुजारा ने लगाया दोहरा शतक, सभी भारतीय क्रिकेटरों को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2017 - 10:00 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ 204 रनों की पारी खेलकर सभी भारतीय बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। पुजारा का यह 12वां दोहरा शतक था आैर इसी के साथ वह प्रथम श्रेणी में सबसे अधिक दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

विजय मर्चेंट को छोड़ा पीछे
इससे पहले सबसे अधिक दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड विजय मर्चेंट के नाम था। उन्होंने अपने करियर में 11 दोहरा शतक लगाए था। 70 साल के बाद पुजारा ने इस नए रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकाॅर्ड केएस रणजीत सिंह के नाम दर्ज है जिन्होंने इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए 14 दोहरे शतक लगाए थे।

पारी में लगाए 28 चाैके
पुजारा के दोहरे शतक की पारी की मदद से सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 553 रनों पर घोषित कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक उसने झारखंड के 52 रनों पर ही दो विकेट गिरा दिए हैं। पुजारा ने 355 गेंदों का सामना करते हुए 28 चाैकों की मदद से 204 रनों की पारी में खेली।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News