हॉकी में साई की टीम ने जीता कांस्य

Thursday, Feb 25, 2016 - 03:48 PM (IST)

हिसार: वुमन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में 14 से 17 फरवरी तक पटना में हुई। जिसमें साई की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। साई की टीम का पहला मुकाबला त्रिपुरा की टीम के साथ हुआ। जिसमें टीम ने 14-0 से जीत हासिल की। टीम का दूसरा मुकाबला हिमाचल से हुआ। इसमें भी साई की टीम ने 4-0 से जीत हासिल की। 

 
सेमीफाइनल मुकाबले में साई की टीम कर्नाटक की टीम से 3-2 से हार गई। उसके बाद कांस्य पदक के लिए साई की टीम का मुकाबला पंजाब की टीम के साथ हुआ। उसमें साई की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया है। 
 
Advertising